नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेगा मिनर्वा का अभिनव
Type Here to Get Search Results !

नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेगा मिनर्वा का अभिनव

Views

नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन में  भाग लेगा मिनर्वा का अभिनव

-मैथमेटिकल ओलिंपियाड में आदित्य ने झटका प्रथम स्थान

घुमारवी

मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं का छात्र अभिनव नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित हुआ है। वहीं मैथमेटिकल ओलिंपियाड (सीनियर वर्ग शहरी) में आदित्य ने सम्मेलन में प्रथम स्थान झटका है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं अपितू पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। 


राज्य स्तरीय सम्मेलन के बाद स्कूल पहुंचने पर सभी छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। पाठशाला प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने छात्र व कोर्डिनेटर विमल कांत को बधाई देते हुए शुभकामनांए दी। बता दें कि साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट (वरिष्ठ वर्ग) में अभिनव तथा मैथमेटिकल ओलिंपियाड (सीनियर वर्ग) में आदित्य ने यह कीर्तिमान स्थापित किय



 एनआईटी हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में मिनर्वा के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खूब बाहावाही लूटी। अभिनव की रिपोर्ट बाढ़, भूस्खलन प्रभावित लोगों पर थी। रिपोर्ट की थीम बाढ, ़भूस्खलन के बाद के प्रभावों का अध्ययन तथा सब थीम आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण थी। अभिनव ने कहा कि जोन स्तर से लेकर राज्य स्तर का सफर काफी बेहतर रहा। इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। जिसका फायदा नेशनल लेबल पर होने जा रहे बाल विज्ञान सम्मेलन में होगा। नेशनल स्तर पर और अधिक मेहनत कर राज्य का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास रहेगा। अभिनव ने बताया कि रिपार्ट तैयार करने के दौरान लोगों के बीच गए जहां पर भूस्खलन व बाढ़ से नुकसान हुआ था। इस दौरान लोगों को इसके बचाव के बारे में जागरूक किया तथा साथ यह भी जाना कि क्या सरकार और विभाग की ओर से सहायता मिली। 


अभिवन ने बताया कि उसकी प्रोजेक्ट रिपार्ट भूस्खलन के लिए इंसान कितना जिम्मेदार है, भूस्खलन के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारक क्या हैं, भूस्खलन से किस प्रकार की क्षति हो सकती है, भूस्खलन के समय क्या करना चाहिए या कैसे हम अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं, भूस्खलन के समय एनजीओ ने क्या अलग भूमिका निभाई, भूस्खलन के बाद अधिकारियों ने क्या कदम उठाए, भूस्खलन को कैसे रोका जा सकता है, आप भूस्खलन आपदा का प्रबंधन कैसे करते हैं, भूस्खलन के चेतावनी संकेत क्या हैं, भूस्खलन के समय जनता की क्या भूमिका होती है आदि विषय पर आधरित थी। 



परवेश चंदेल ने रास्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि अभिनव व आदित्य ने राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं सम्मेलन में प्रिसा चैहान, वैदिक भक्त, भूमिका शर्मा, शुभम, ओषर्वी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राकेश चंदेल, विनय शर्मा, अनिल कुमार, बबीता, आशीष आदि मौजूद रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad