श्रीखंड यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत
श्रीखंड यात्रा यात्राओं में सबसे कठिन मानी जानी है। श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से 7 जुलाई को शुरू हुई और पहले ही दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेस कैंप सिंहगाड़ से पहले कैंप थाचड़ू की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर मोईदे (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की जानकारी के बगैर करीब 5 हजार लोग यात्रा कर लौट चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लापरवाही न बरतने को अपील की है।
मैडीकल चैकअप के बाद ही नियमानुसार यात्रा पर जाने की सलाह दी ताकि किसी तरह के हादसे न हों। इस यात्रा में लगभग 3 लोग जान गंवा चुके हैं। पहले दिन 1200 यात्री यात्रा कर रहे हैं, जबकि 8 जुलाई को पूरे दिन बारिश लगी रही। 750 यात्री आज भी बेस कैंप सिंघगाड़ से यात्रा पर निकल गए हैं। एस.डी.एम. निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में सभी यात्री ऐहतियात बरतें। लगातार बारिश से रास्ता फिसलन भरा है। जो यात्री बारिश में यात्रा नहीं कर सकते, वे बैस कैंप और अन्य स्थलों पर रुक सकते हैं जबकि श्रीखंड यात्रा जारी है। श्रीखंड जाने के लिए रामपुर से निरमंड-जाओं गांव तक यातायात सुचारू है।