भराड़ी: लढ़याणी में श्रीमद भागवत कथा आयोजित
भराड़ी - रजनीश धीमान
उपतहसील भराड़ी के तहत आने वाले गावँ लढ़यानी में विद्या देवी के घर चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा में पंडित सुरजीत दुर्वासा मार्कण्डेय वाले कर रहे देव ,देवी लीलाओं का कर रहे गुणगान। नौ दिन चलने वाली कथा के पांचवे दिन पांडु ,ध्रितराष्ट्र व विधुर के जन्म बारे विस्तृत वृतांत सुनाया।
उसके उपरांत उनके कुल विस्तार बारे भी बताया।उन्होंने बताया कि राजा पांडु को श्राप की वजह से उन्हें राजपाट से वंचित रहना पड़ा था व ध्रितराष्ट्र को राज की प्राप्ति हुई थी।उन्होंने बताया कि देवी भागवत में तेरह प्रकार के पुत्र बताए है ,अगर किसी के संतान ना हो तब भी गति कर सकते है।सबसे उत्तम संतान पति पत्नी के अंश से पैदा होने वाली बताई गई है।इस कथा श्रवण में समस्त ग्रामीणों व आस पास के गांव के लोगों ने भी अपनी भागदारी सुनिश्चित की।