तीसरे विकल्प के रूप सभी संगठनों को मिलाकर हिमाचल रिजनल अलयन्स लड़ेंगे चुनाव
Type Here to Get Search Results !

तीसरे विकल्प के रूप सभी संगठनों को मिलाकर हिमाचल रिजनल अलयन्स लड़ेंगे चुनाव

Views


तीसरे विकल्प के रूप सभी संगठनों को मिलाकर हिमाचल रिजनल अलयन्स लड़ेंगे चुनाव

घुमारवीं -क़हलूर न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप सभी संगठनों को मिलाकर हिमाचल रिजनल अलयन्स का गठन किया गया है जो पूरे प्रदेश में सभी संगठनों को इक्कट्ठा करके प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह बात हिमाचल रिजनल अलयन्स के प्रदेशाध्यक्ष एव पूर्व सांसद व मंत्री डॉ राजन सुशांत ने घुमारवीं के रेस्ट हाउस में प्रेस बार्ता करते हुए कही। कहा कि इस समय प्रदेश व देश में बेरोजगारी, भृष्टाचार, महगाई चरम सीमा पर पहुँच चुकी है।

 इस प्रेस वार्ता में इनके साथ शामिल हिमाचल किसान एव जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, सलाहकार संत राम कौंडल, जगदीश कौशल, मुख्यसलहकर रंगिल सिंह वर्मा, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद व्यास भी रहे। कहा कि 65 हजार करोड़ कर्ज पर लाद दिया गया। हिमाचल में बिजली, सीमेंट के उद्योग है। लेकिन हिमाचल के लोगों को ही मंहगा मिल रहा है। जबकि दूसरे राज्यों में सस्ता दिया जा रहा है। हैरानगी इस बात की है कि हिमाचल के लोग नुकसान उठाये। और इसका लाभ दूसरे राज्य को मिले। ये प्रदेश सरकार की नाकामी है। जबकि कॅरोना काल मे व्यपारी वर्ग, किसान वर्ग जिन्होंने बैंक से ऋण ले रखा है। और बैंक द्वारा व्याज पर व्याज लगाया जा रहा है।ऐसे कर्जदारों का व्याज माफ किया जाना चाहिए। किसान वर्ग, मजदूर वर्ग, छोटे दुकानदारो, का पांच लाख तक कर्ज माफ कर देना चाहिए।
  इन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में रिजिनल अलयन्स की सरकार बनेगी तो ढेड़ लाख कर्मचारियों की ओपीएस पुरानी पेंशन बहाल कर दी जायेगी। बेरोजगार को पहले साल ही दो लाख रोजगार दिया जायेगा। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार हिमाचल के लोगो को उचित प्रबंध किये जायेंगे।

 किसान वर्ग, मजदूर वर्ग, व्यापारी वर्ग, सरकारी कर्मचारियों इन सबका पूर्ण खयाल रखा जायेगा। हिमाचल कोई गरीब नही है बल्कि इन भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के कारण गरीब बनता जा रहा है। मेने अपनी विधायक व सांसद की पेंशन को लेना छोड़ दिया है। संकल्प लिया है कि जब तक प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को हिमाचल सरकार बहाल नही करेगी। तब तक मैं अपनी पेंशन नही लूंगा।

 इस तरह देश व प्रदेश के विधायक व सासंद अपनी पेंशन लेना छोड़ दे। इस प्रदेश को हमारी सरकार आने पर एक धनी राज्य बनाया जायेगा। जो पूरे देश मे एक ऐसा हिमाचल राज्य होगा। इन्होंने आम जनता से अपील की है कि हिमाचल का क्षेत्रीय दल है जिसे के आप सबका साथ चाहिए। हिमाचल के रिजिनल अलयन्स की सरकार को बनाये। ताकि आप सबके हकहकूक को दिया जा सके। इस अलयन्स के साथ हिमाचल जनक्रांति पार्टी, नया सवेरा पार्टि, हिदु महासभा, हिमाचल किसान एव जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश, जाट महासभा, एक्स सर्विसमैन, आदि कई संगठन शामिल हुये। ये सब मिलकर हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। और हिमाचल रिजिनल अलयन्स सरकार बनाएगा।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad