चुनावी साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेश किया 51365 करोड़ रुपए का बजट
हेल्थ और एजुकेशन पर सरकार का फोकस, दोनों को 11 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट
बिलासपुर -क़हलूर न्यूज़
हिमाचल में शुक्रवार को बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना बजट भाषण आरंभ करने से पहले यह शेयर पढ़ा
मिट्टी से कुछ ख्वाब उगाने आया हूं,मैं धरती का गीत सुनाने आया हूं
चार दिए तेरी दहलीज पर रोशन हैं,मैं एक और दिया जलाने आया हूं
इसके बाद उन्होंने लगातार बजट स्पीच दी। मुख्य बिंदू इस प्रकार हैं।
विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा।
गृहणी सुविधा योजना के तहत नए गैस कनेक्शन पर तीन सिलेंडर मुफ्त, योजना पर 70 करोड़ खर्च होंगे।
सरकार गौशाला की स्थापना पर दे रही है जोर।
गौशाला में गोवंश की संख्या 6 हजार से 20 हजार हुई।
अब सड़कों पर गोवंश बेसहारा नहीं रहेगा।
गोवंश को बेसहारा छोडऩे वालों और होगी सख्ती।
निजी गौशाला में प्रति गोवंश प्रति माह 500 की बजाय 700 रुपए दिए जाएंगे।
सोशल सिक्योरिटी पेंशन अब 60 साल से मिलेगी।
बिना किसी आय सीमा के अब 60 साल के बाद सभी को पेंशन का प्रावधान।
60 से 69 साल के सभी पात्र कुष्ठ रोगियों को अब हजार रुपए पेंशन।
70 साल से अधिक के बुजुर्गों को अब 1500 की बजाय 1700 रुपए पेंशन।
हिमाचल प्रदेश में एक हजार आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा।
माॅडल आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 32 करोड़ होंगे खर्च।
अब विधवा पुनर्विवाह पर मिलेंगे 65000 रुपये मिलेंगे।
अनुसूचित जाति और जनजाति निगम ने ऋण का ब्याज किया माफ।
मूल चुकाना होगा, 12 करोड़ का प्रावधान।
मुख्यमंत्री असहाय पुनर्वास योजना का ऐलान।
वृक्षारोपण पर 50 करोड़ रुपए का बजट ऐलान।
प्लाज्मा तकनीक से ग्रामीण इलाकों में लगेगे सेनिटेशन प्लांट।
बाल आश्रम छोडऩे वालों को रोजगार के लिए 20 हजार की जगह मिलेंगे 35 हजार।
मानदेय बढ़ा
जिला परिषद अध्यक्ष: 15,000 रुपए प्रति माह।
जिला परिषद उपाध्यक्ष: 10 हजार रुपए प्रति माह।
जिला परिषद सदस्य: 6 हजार रुपये प्रति माह।
बीडीसी चेयरमैन: को 9000 प्रति माह।
बीडीसी वाइस चेयरमैन: 6500 रुपए।
बीडीसी मेंबर: 5550 रुपए प्रति माह।
प्रधान ग्राम पंचायत: 5550 रुपए प्रति माह।
उप प्रधान: 3500 रुपए प्रति माह।
वार्ड मेंबर: 300 रुपए प्रति बैठक।
अटल श्रेष्ठ शहर योजना में अब नगर निगम भी शामिल होंगे।
पहले नगर परिषद और नगर पंचायतें ही शामिल थीं।
शहरी विकास के लिए 723 करोड़ का प्रविधान।
नगर परिषद के पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य का मानदेय बढ़ा
प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए बाल प्रतिभा छात्रवृति योजना।
स्कूलों और कॉलेजों में करियर परामर्श के केंद्र और प्लेसमेंट सेल का ऐलान।
मंडी का सरदार पटेल विश्वविद्यालय अप्रैल 2022 से काम करना शुरू करेगा।
बीएड किए शास्त्री, हिंदी को मिलेगा टीजीटी का पदनाम।
नई मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक की घोषणा।
68 मोबाइल क्लीनिक होंगे स्थापित।
टांडा और नेरचौक में पैट स्कैन लगाने का ऐलान।
60 करोड़ रुपए होंगे खर्च।
डॉक्टरों के 500 नए पद सृजित होंगे।
- कुल चिकित्साधिकारियों की संख्या हो जाएगी 2900।
- योग के विकास के लिए आरोग्य मित्रों की होगी नियुक्ति।
- हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से कैथ लैब का ऐलान।
- टांडा अस्पताल में लगेगी पैट स्कैन मशीन।
- 108 एम्बुलेंस की संख्या में होगा इजाफा।
- 50 नई एम्बुलेंस खरीदे जाएंगे।
उज्जवला और गृहिणी योजना में तीन निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा। विधायक क्षेत्र विकास निधि में अब रोपवे भी शामिल होगा।
सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। विधायक एच्छिक निधि 10 से 12 लाख करने की घोषणा।
वर्ष 2022-23 के अंत तक 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। 50 हजार किसान पंजीकृत होंगे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी।
60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा।
दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा।
70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।
कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी। इस योजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अनुसूचित जाति, ओबीसी के लोगों को जो कर्ज वापस करने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे 12 हजार लोगों की कर्ज और जुर्माने की राशि मूलधन से वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा।
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा।
इस योजना के तहत महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को 25 हजार की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉपअप के रूप में दी जाएगी।
अध्यक्ष नगर परिषद को 8000 रुपये प्रति माह।
उपाध्यक्ष नगर परिषद को 6500 रुपये प्रति माह।
पार्षद नगर परिषद 3000 रुपये प्रति माह।
प्रधान नगर पंयायत को 6500 रुपये प्रति माह।
उप प्रधान नगर पंयायत को 5000 रुपये प्रति माह
सदस्य नगर पंयायत को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय ।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तीन के तहत 45 सड़कों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा।.
पर्यटन सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 350 करोड़ रुपए होंगे खर्च।
1060 किलोमीटर लंबी वाहन योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा।
2065 किलोमीटर सड़कें पक्की होंगी।.
प्रदेश में 75 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
पक्की सड़कों की लंबाई 40 हजार किलोमीटर से अधिक होगी।.
एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 220 नई बसें, इसके अलावा सरकार 200 नई बसें भी खरीदेगी।
आबकारी एवं कराधान विभाग को फोर्स मिलेगी।
अवैध शराब के मामलों को रोकने के लिए एक मोबाइल एप शुरू किया जाएगा।.
शराब की बोतल पर लगे होलामार्क को स्कैन कर इसकी पहचान हो सकेगी।
शराब की बोतल पर एक रुपए सेस लगाया जाएगा, जिसे गोबंश के लिए दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा।
लता मंगेशकर के नाम पर स्थानीय कलाकारों के दिए जाएंगे पुरुस्कार।
स्पीति के ताबो में बौद्ध दर्शन संस्थान स्थापित होगा।
इंडोर स्टेडियम और परिसर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए होंगे खर्च।
2022 में रोजगार के 30 हजार अवसर प्रदान किए जाएंगे।
स्पोट्र्स इवेंट पर खिलाडिय़ों की डाइट मनी 240 रुपए मिलेगी।
इस वर्ष 12779 लोगों को मिलेगी आवासीय सुविधा।
आशा फैसिलिटेटर के 437, सीएचओ के 870, एनआरएचएम में 264 पद भरे जाएंगे।
कर्मचारियों के सरकारी आवास के लिए 35 करोड़ और मरम्मत के लिए 37 करोड़ का प्रावधान।
आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय 1700 रुपए बढ़ाया। अब 9 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 6100 रुपए मिलेंगे।
आंगनवाड़ी सहायकों को अब 4700 रुपए मिलेंगे।
आशा वर्कर का मानदेय 1825 रुपये बढ़ा अब उन्हें 4700 रुपए का मानदेय मिलेगा।
सिलाई शिक्षिका को 900 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 7950 रुपए मिलेंगे।
मिड-डे मील वर्कर का 900 रुपए मानदेय बढ़ाया।
जल रक्षकों के मानदेय में 900 बढ़ाकर 4500 रुपए मिलेंगे।