टोक्यो पैरालंपिक मेें मनीष नरवाल ने सोने पर साधा निशाना, सिंहराज अडाना ने जीता सिल्वर मेडल- क़हलूर न्यूज़
Type Here to Get Search Results !

टोक्यो पैरालंपिक मेें मनीष नरवाल ने सोने पर साधा निशाना, सिंहराज अडाना ने जीता सिल्वर मेडल- क़हलूर न्यूज़

Views

टोक्यो पैरालंपिक मेें मनीष नरवाल ने सोने पर साधा निशाना, सिंहराज अडाना ने जीता सिल्वर मेडल 

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है, जबकि सिंहराज अडाना ने रजत पदक पर निशाना साधा है। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया, जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के शनिवार को टोक्यो पैरालंपिक्स की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। योगी ने ट्वीट किया कि पैरालंपिक्स में डीएम गौतमबुद्धनगर सुहास एलवाई ने पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा में अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित की है। कल होने वाले फाइनल मैच में आपकी विजय के लिए हम सभी प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं।

कर्नाटक के शिगोमा शहर में जन्मे सुहास देश के पहले आईएएस अफसर हैं, जो टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद सुहास ने नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया और बैंगलोर में एक आईटी कंपनी में नौकरी की। इस बीच उन्हीने यूपीएससी की परीक्षा पास की और साल 2007 में यूपी कैडर से आईएएस अधिकारी बने।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad