Himachal Bus Accident: उत्तराखंड के क्वानू के पास खड्ड में गिरी एचआरटीसी बस, तीन की माैत, कई यात्री घायल
Type Here to Get Search Results !

Himachal Bus Accident: उत्तराखंड के क्वानू के पास खड्ड में गिरी एचआरटीसी बस, तीन की माैत, कई यात्री घायल

Views

Himachal Bus Accident: उत्तराखंड के क्वानू के पास खड्ड में गिरी एचआरटीसी बस, तीन की माैत, कई यात्री घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत की सूचना है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर क्वानू के पास नीचे शूदोई खड्ड में गिर गई है। परिचालक की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। 

बस के परिचालक ने फोन कर दी हादसे की जानकारी
हादसे में घायलों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। माैके पर एसडीआरएफ, हिमाचल व उत्तराखंड पुलिस की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन पर दी। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad