बिलासपुर के कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या, पति व दो देवर फरार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या, पति व दो देवर फरार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Views

बिलासपुर के कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या, पति व दो देवर फरार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गुड़िया देवी (36) पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। शव घर के साथ बने टैंक के अंदर बंद अवस्था में बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या कर उसके पति और दो देवर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र इंद्र देव अपनी पत्नी गुड़िया देवी तथा अपने दोनों भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू के साथ गांव कोसरियां में रामलाल निवासी कोसरियां के मकान में किराए पर रह रहा था।



सभी मूल रूप से गांव नोडिया लोहारसी, डाकघर लोहारसी, थाना पांकी नोहडिया, जिला पलामू (झारखंड) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गोविंद राम और उसके दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने मिलकर महिला की हत्या की और शव को छिपाने के लिए टैंक में बंद कर दिया

।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, थाना प्रभारी सदर मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम व पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका का भाई सुखवीर चौहान निवासी तसव्व अखाड़ा, जिला पलामू (झारखंड), जो वर्तमान में झंडूता में रहता है, भी मौके पर मौजूद रहा। उसने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad