तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भगेड़ स्थित अनाथाश्रम के बच्चों को 3 दिन के एक्सपोजर विजिट पर किया रवाना
Type Here to Get Search Results !

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भगेड़ स्थित अनाथाश्रम के बच्चों को 3 दिन के एक्सपोजर विजिट पर किया रवाना

Views

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भगेड़ स्थित अनाथाश्रम के बच्चों को 3 दिन के एक्सपोजर विजिट पर किया रवाना

घुमारवीं , 11 अप्रैल। आज हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा  मंत्री  राजेश धर्माणी ने भगेड़ स्थित अनाथाश्रम के 16 बच्चों के दल को हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, आश्रम स्टाफ तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

यह शैक्षणिक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य अनाथाश्रम में रह रहे बच्चों को राज्य के प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों से परिचित कराना है। भ्रमण के दौरान बच्चे कुल्लू, मनाली, अटल टनल, रोहतांग दर्रा तथा लाहौल स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर जैसे ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन करेंगे।

मंत्री  धर्माणी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को नई जानकारी प्राप्त होती है, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे अपने जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

अनाथाश्रम की अधीक्षिका ने बताया कि इस भ्रमण से बच्चों को प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव होगा, जो उनके मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad