Ghumarwin News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल
Type Here to Get Search Results !

Ghumarwin News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल

Views

Ghumarwin News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल


घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव निचली दख्यूत में वीरवार सुबह एक हादसे में 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ लक्की (40) पुत्र अजय कुमार, निवासी गांव दख्यूत, अपने घर के पास जंगल से पैदल जा रहा था। उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। रास्ते में झाड़ियों और पेड़ की बेलों के कारण वह अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी बंदूक से फायर हो गया

।गोली के छर्रे करीब 70-80 मीटर नीचे रास्ते से गुजर रही सत्या देवी (61) पत्नी जगत राम, निवासी दख्यूत, को लग गए। छर्रे उनके दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगे, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए रेनबो अस्पताल घुमारवीं लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad