बजट को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने बताया निराशाजनक।।
Type Here to Get Search Results !

बजट को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने बताया निराशाजनक।।

Views

बजट को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने बताया निराशाजनक।।



 भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने में असफल रहेगा और आम जनता, किसान, युवा तथा व्यापारी वर्ग के लिए कोई ठोस राहत प्रदान नहीं करता।

महेंद्र धर्मानी ने कहा कि सरकार ने केवल घोषणाओं की झड़ी लगाई है, लेकिन वित्तीय संसाधनों की कोई स्पष्ट योजना नहीं दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में विकास योजनाओं की अनदेखी की गई है और कोई नई पहल नहीं की गई है जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सरकार कर्ज के सहारे प्रदेश को चला रही है, जिससे आने वाले समय में वित्तीय संकट और बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह धरातल पर काम करे और प्रदेश के लोगों को ठोस लाभ देने के लिए व्यावहारिक योजनाएं बनाए।भाजपा ने इस बजट को जनता के साथ छलावा बताया और सरकार से इसे पुनर्विचार कर प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad