बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान के पति संजीव कुमार, बेटे रविन्द्र और खुद पंचायत प्रधान के साथ सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रमेश चंद और उसके बेटे दीपक के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले दोनों परिवारों में नोक-झोंक और लड़ाई-झगड़ा हुआ, जिसके बाद बाप और बेटा पुलिस चौकी जाने के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार जोकि पेशे से वकील हैं, ने राइफल से रविन्द्र कुमार व उसके साथ स्कार्पियो गाड़ी में बैठे साथी पर गोली चलाई। उसके साथ ही पंचायत प्रधान और साथ बैठे उसके पति पर भी गोली चलाई जो पति संजीव कुमार को लग गई। इसकी वीडियो फुटेज भी सामने आई है। घटना के बाद आरोपी दीपक कुमार फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ऊना राकेश सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एएसपी संजीव भाटिया सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी यहां पहुंचकर घटनास्थल को पूरा सीज कर दिया। फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम ने तमाम साक्ष्यों को एकत्रित किया। इसी बीच सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।