उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाला बाज़ार शिव शक्ति भराड़ी बाडा दा घाट व्यापार मंडल हुआ पंजीकृत।
Type Here to Get Search Results !

उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाला बाज़ार शिव शक्ति भराड़ी बाडा दा घाट व्यापार मंडल हुआ पंजीकृत।

Views

उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाला बाज़ार शिव शक्ति  भराड़ी बाडा दा घाट व्यापार मंडल हुआ पंजीकृत।

अजय शर्मा भराड़ी---///

उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाला बाज़ार शिव शक्ति  भराड़ी बाडा दा घाट व्यापार मंडल हुआ पंजीकृत।उपमंडलाधिकारी कार्यालय घुमारवीं से पंजीकरण की सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद पूरी तरह से व्यापार मंडल का गठन हो चुका है।उसी कड़ी में व्यापार मंडल प्रधान पृथी सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में भराड़ी व बाडा दा घाट के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी से मिला व उनका धन्यवाद किया ,उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुटता के साथ भराड़ी क्षेत्र के विकास में सहयोग व विकासात्मक कार्यों में योगदान व व्यापारियों की समस्याओं को हल करना व्यापार मंडल के प्रमुख कार्य होने चाहिए व उन्होंने शिव शक्ति भराड़ी बाडा दा घाट व्यापार मंडल को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।व्यापार मंडल प्रधान पृथी सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर सभी व्यापारियों व प्रशासन का धन्यवाद किया साथ ही सभी व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से हल करवाना शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी बाडा दा घाट का धेय्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के सहयोग से चलता है अतः हर छोटा व्यापारी व बड़ा व्यापारी इसका सदस्य है बिना किसी राजनीति से यह व्यापार मंडल चलेगा व भराड़ी बाडा दा घाट के बाज़ार की कायाकल्प में सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करेगा।महोने कहा कि भराड़ी ,बाडा दा घाट में शौचालय निर्माण लोगो की सहमति से ,सौर लाइटों व बैठने के लिए बैंचों का निर्माण,पानी निकासी की लाइनों को सही तरीके से व्यवस्थित करवाना , भी प्रमुखता से करवाएंगे।उन्होंने कहा व्यापारियों के सुख दुख में व्यापार मंडल भराड़ी हमेशा साथ होगा ।

उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों का शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी बाडा दा घाट में स्वागत है ताकि विकास को नए आयाम मिल सके।बिना किसी राजनैतिक भावना के साथ मिलकर कार्य करना व्यापार मंडल का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।इस अवसर पर व्यापार मंडल महासचिव अजय शर्मा, उप प्रधान अनिल ,कोषाध्यक्ष अनूप ,सहलाकार अमरनाथ शर्मा,सचिव कामराज,सोहन लाल,प्रेम लाल,दूनी चंद,संजीव कुमार,जनक राज,प्रेम लाल ,पंकज,बलदेव राज,रूप लाल धीमान,सुरेश,सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने व्यापार मंडल के पंजीकरण का स्वागत किया।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad