पिछले लगभग 8 वर्षों से निष्क्रिय पड़े व्यापार मंडल भराड़ी के व्यापारियों में रोष
Type Here to Get Search Results !

पिछले लगभग 8 वर्षों से निष्क्रिय पड़े व्यापार मंडल भराड़ी के व्यापारियों में रोष

Views


पिछले लगभग 8 वर्षों से निष्क्रिय पड़े व्यापार मंडल भराड़ी के व्यापारियों में रोष।

अजय शर्मा भराड़ी---///

पिछले लगभग 8 वर्षों से निष्क्रिय पड़े व्यापार मंडल भराड़ी के व्यापारियों में रोष।

प्रधान चाँद खान ने इतने वर्षों में नही किया कोई जनरल हाउस,न किसी बैठक में क्या निर्णय लिया नही दी कोई जानकारी।व्यापारियों ने सर्वसम्मति से चुना नया व्यापार मंडल प्रधान ,पृथी सिंह को सौपीं प्रधान की  कमान ,अनिल कुमार बने उप प्रधान।

उपतहसील भराड़ी के तहत आने वाले  भराड़ी व बाड़ा दा घाट के व्यापारीयों ने अपने हितों के संरक्षण को लेकर बैठक की। जिसमे निष्क्रिय हो चुके पुराने व्यापार मंडल को भंग करके नए व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन कर दिया। पिछले कई दिनों से  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों  के खिलाफ रोष चल रहा था। व्यपारी वर्ग द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही थी। जिसके बाद व्यापारियों ने पिछले दिनों विश्राम गृह में बैठक कर नई कार्यकारिणी के गठन का मुद्दा उठाया था। 

नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पुरानी कार्यकारिणी के प्रधान को लगातार तीन बैठकों में बुलाया गया था परतुं उन्होंने आने में असमर्थता जताई थी और वो न तो खुद आये न अपनी कार्यकारिणी को   बैठक में भेजा। प्रधान के बैठक में न आने के लिए भी व्यापारी वर्ग नाराज था।  व्यापारी वर्ग ने एक स्वर में आवाज उठाते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया था और उसके लिए सभी व्यापारी विश्राम गृह भराड़ी में दो बैठकों में एकत्रित हुए थे।
अतः व्यापार मडल की निष्क्रियता को देखते हुए बाड़ा दा घाट व भराड़ी के  लगभग 70 से अधिक व्यापारी मेला ग्राउंड भराड़ी में  इक्कठा हुए और जो उपस्थित नही हुए उन्होंने भी अपना समर्थन पृथी सिंह को  दिया।इन्होंने एक स्वर में आवाज उठाते हुए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। जिसमें पृथ्वी चंद को व्यापार मंडल का प्रधान बनाया गया। व्यापारी वर्ग ने कहा कि आठ वर्षों से एक ही व्यक्ति व्यापार मंडल का  प्रधान बना हुआ है। शुरुआत में तो व्यापारी हित की बात हुई लेकिन अब सालों बीत जाने के बाद भी व्यापारी हित का कोई कार्य नही हुआ। ऐसे में वर्षों तक न कोई बैठक की गई न ही किसी व्यापारी के सुख दुख में व्यापार मंडल सम्म्मलित हुआ । ऐसे में निष्क्रिय हो चुके व्यापार मंडल को सभी व्यापारियों ने एक मत से भंग कर दिया । 

लगभग 70 से अधिक व्यापारियों ने मेला ग्राउंड भराड़ी की  बैठक में हाजिर होने से साफ हो गया है कि व्यापारी वर्ग नए व्यापार मंडल के गठन का इच्छुक है। सभी ने कहा कि नई कार्यकारिणी   व्यापारियों के हितों के लिए काम करे ताकि व्यापारियों के समक्ष जो समस्याएं है उनका समाधान हो सके।कार्यकररिणी में अनिल कुमार को उप प्रधान, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार,मुख्य सलाहकार बलदेव चौधरी व अमरनाथ  शर्मा ,सह सचिव कामराज शर्मा व सोहन लाल व मीडिया प्रभारी जनक राज शर्मा को चुना गया।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad