भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने केंद्रीय बजट में हिमाचल के विशेष उल्लेख के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार
Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने केंद्रीय बजट में हिमाचल के विशेष उल्लेख के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

Views

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने केंद्रीय बजट में हिमाचल के विशेष उल्लेख के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार 

कहा, आपदा से जूझ रहे प्रदेश को मिलेगा संबल 


 आम बजट 2024 विकास से प्रेरित बजट है और 2047 के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को छूने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उठाया दृढ़ कदम है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने आम बजट 2024 में हिमाचल के विषय में अलग से बात रखने पर प्रधानमंत्री मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार बजट पेश करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बजट में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा है जोकि विकास की धुरी है।

धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी और 140करोड़ देशवासियों की आशाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट 2024-25 में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष आई आपदा से प्रदेश को उभरने के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख जो बजट में हुआ है उससे हिमाचल जैसे कठिन परिस्थितियों वाले राज्य को संबल मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के लोग जो आपदा से राहत का इंतजार कर रहे है उनके लिए यह वरदान से कम नहीं होगा।

धर्माणी ने कहा कि बजट में चार मुख्य वर्गों  गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस किया गया है।आम बजट 2024-25 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की भावना, विकास की असीम संभावना है। इस आम बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि के एक लाख 52 हजार करोड़ रुपये कृषि और सहायक उपकरण के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।देश के युवाओं को और अधिक साधन संसाधन मिले और अधिक स्वरोजगार बढ़े उसके लिए निवेश को बढ़ाया गया है, कृषि, पर्यटन और MSME पर विशेष ध्यान दिया गया है। ये ऐसे सेक्टर हैं जो देश की GDP में ग्रोथ करते हैं और रोजगार के अवसर देते हैं।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad