Shimla: पहले कोर्ट में सुने मामले, उसके बाद न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पिता को दी मुखाग्नि
Type Here to Get Search Results !

Shimla: पहले कोर्ट में सुने मामले, उसके बाद न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पिता को दी मुखाग्नि

Views

Shimla: पहले कोर्ट में सुने मामले, उसके बाद न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पिता को दी मुखाग्नि

पिता के निधन की खबर मिलने के बावजूद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए अदालत में एक घंटे तक मामलों को सुना। उसके बाद अपने पैतृक गांव जाकर पिता का अंतिम संस्कार किया। दरअसल वीरवार को न्यायाधीश विवेक कोर्ट परिसर पहुंचे, तब उनको पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे

करीब 11 बजे तक मामलों को सुनने के बाद न्यायाधीश बेटे का फर्ज निभाने के लिए अपने निवास स्थान बिलासपुर रवाना हुए। जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया और मुखाग्नि दी। बता दें कि न्यायाधीश विवेक सिंह के पिता दिवंगत नारायण सिंह स्वामी घुमारवीं से विधायक भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दलीप सिंह कायथ समेत बार के सभी सदस्यों ने जस्टिस विवेक सिंह के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad