कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान रजत कटोच (31) पुत्र स्वर्गीय इकवाल चंद कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पालमपुर उपमंडल के भौरा गांव का जवान रजत कटोच चेन्नई में तैनात था। जवान की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पार्थिव देह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद देर रात तक पैतृक गांव भौरा पहुंचेगी। मृतक दो माह पहले छुट्टी आया था तथा अपनी माता व पत्नी को भी साथ लेकर चेन्नई गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व माता को छोड़ गया है।