Himachal: सुक्खू कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, राजेश धर्माणी के साथ ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Type Here to Get Search Results !

Himachal: सुक्खू कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, राजेश धर्माणी के साथ ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Views

Himachal: सुक्खू कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, राजेश धर्माणी के साथ ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल कैबिनेट में एक और मंत्री की एंट्री होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में राजेश धर्माणी जुड़ने जा रहा हैं। आज दोपहर 2:30 बजे राजेश धर्माणी  मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। राजेश बिलासपुर से एकमात्र कांग्रेस के विधायक हैं। घुमारवीं विधानसभा से विधायक हैं। बीते एक साल से मंत्री पद का इंतजार बिलासपुर को था। देर रात ही यह फैसला हुआ है।


धर्माणी बिलासपुर से शिमला के लिए निकल रहे हैं।  घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने उनके नाम की पुष्टि की है। धर्माणी के अलावा एक और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। कांगड़ा के दो विधायकों को भी शिमला बुलाया गया है। सारे मंत्री भी बुलाए हैं। कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की भी तैयारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक अनुसूचित जाति चेहरे को मंत्री बनाने की तैयारी है।





".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad