कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पैंशनभोगियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लम्बित मांग को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।
नियमित होने वाले अनुबंध कर्मचारियों ने जताया आभार
नियमित होने वाले अनुबंध कर्मचारियों वरुण नागर, सुनील, विकास, अतुल, शुभम सहित अन्यों ने नियमित करने को लेकर अधिसूचना जारी करने पर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अलावा उन्होंने नियमित करने को लेकर अनुबंध कर्मचारियों की आवाज उठाने के लिए मीडिया का भी आभार जताया।