कांग्रेस के लिए देश और संसद से बढ़कर एक ही परिवार:-अनुराग ठाकुर
घुमारवीं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश और संसद से बढ़कर एक ही परिवार है। कांग्रेस ने संसद सत्र अपने निजी स्वार्थों की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी मानसिकता की वजह से उसके सहयोगी दल भी उससे दूर हो रहे हैं। यह बात उन्होंने घुमारवीं में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को लेकर मचे बवाल पर भी निशाना साधा है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यायालय में अपील दायर करने के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया ताकि शक्ति प्रदर्शन करके न्यायालय पर दबाव बनाया जा सके। राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का मजाक बनाया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि संसद से उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर कांग्रेस ने संसद का सत्र तक बर्बाद कर दिया। इससे देश भर के योग्य सांसदों का समय भी बर्बाद हो गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल को भी कई बड़े तोहफे दिए हैं। इसमें लासपुर एम्स, बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन शामिल हैं।वहीं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है। देश के नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। उनके नेतृत्व में देश ने नए आयाम स्थापित किये हैं।