Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली
Type Here to Get Search Results !

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली

Views

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली

महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। मुख्यमंत्री ने यहां पगड़ी बांधने के बाद भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद वह सीधे ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचे। यहां पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन बजे सुजानपुर पहुंचना था, लेकिन रविवार को चंडीगढ़ में एक अन्य कार्यक्रम के चलते वह एक घंटा देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से अपने चॉपर में सवार होकर शाम को करीब साढ़े चार बजे पुलिस बटालियन जंगलबैरी पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू समेत अन्य अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।


सुजानपुर चौगान में पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों से पूरा शहर गूंज उठा। रविवार से शुरू यह मेला चार दिन तक चलेगा। इस मेले में हिमाचल के अलावा राजस्थान, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंचे हैं। मैदान में लोगो के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं। रविवार को पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक काका के नाम रही। इसके अलावा कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल समेत अन्य हिमाचली लोक कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

सोमवार को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार कुलदीप शर्मा मुख्य कलाकार होंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक शिवजोत के नाम होगी। होली उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या महिलाओं के नाम रहेगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के कारण महिला कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगी। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक मन्नत नूर अपनी प्रस्तुति देंगी
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad