बिलासपुर के मनोज पटियाल का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बतौर रेफरी चयन
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के मनोज पटियाल का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बतौर रेफरी चयन

Views

बिलासपुर के मनोज पटियाल का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बतौर रेफरी चयन

 घुमारवीं

उत्तराखंड के देहरादून में 16 से 19 फरवरी 2023 कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा करवाई जा रही राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में
जिला बिलासपुर के मनोज पटियाल का चयन रेफरी के लिए हुआ है। जो कि जिला और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उल्लेखनीय है कि मनोज पटियाल ए-ग्रेड राष्ट्रीय स्तर के रैफरी हैं। इससे पहले भी इन्होंने राष्ट्रीय स्तर
पर कराटे चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभाई है। वर्तमान में मनोज
पटियाल जिला बिलासपुर कराटे संघ के महासचिव व हिमाचल प्रदेश रेफरी कमीशन के सचिव के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में कराटे इंडिया
ऑर्गेनाइजेशन के सौजन्य से 16 से 19 फरवरी तक होने जा रही राष्ट्रीय स्तर
की प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 


इस प्रतियोगिता में अंडर-21 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मनोजपटियाल ने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय तिवारी व महासचिव संजीव जांगड़ा तथा हिमाचल कराटे संघ के प्रधान पवन कुमार व महासचिव दामन जंबाल का राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी की भूमिका के लिए चयनित किए जाने पर धन्यवाद किया का धन्यवाद किया। मनोज पटियाल खुद भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं अब वे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं जो कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। मनोज पटियाल के चयनित होने पर जिला कराटे संघ व हिमाचल प्रदेश कराटे संघ के सभी सदस्य बहुत खुश हैं तथा इस मौके पर मनोज को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad