ओपीएस लागू कर मुख्यमंत्री ने दिया अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय - रजनीश मेहता
घुमारवीं
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मेहता ने मुख्यमंत्री के ओपीएस को लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।, रजनीश मेहता ने कहा की ओपीएस को लागू करने के निर्णय ने लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ साथ अपनी दूरदशी सोच का परिचय दिया।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने ओपीएस को लागू करके केवल अपना वादा निभाया है अपितु कुशल नेतृत्व का भी परिचय दिया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के इस ऐतिहासिक निर्णय से ना केवल 136000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे बल्कि प्रदेश के युवाओ का भी सरकारी नौकरियों में उत्साह बढ़ेगा।
मेहता ने कहा की मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे ' जिसमे ना केवल सरकार मे काम करने का कर्मचारियों में उत्साह पैदा हो बल्कि आने वाले कल के लिए भी कर्मचारियों को सुरक्षा हो सही मायने में यही व्यवस्था परिवर्तन है ।
प्रदेश सरकार मे निर्णय कैसे लिए जाते यह मुख्यमंत्री ने बता दिया जो कहा वह किया ऐसे और भी बड़े निर्णय होगे जो लोगो के हित होंगे । चुनाव मे कांग्रेस ने जो वायदे किए थे निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री उन्हे एक एक अमलीजामा पहनाएंगे।