घुमारवीं भाजपा का नारी को नमन, घुमारवीं में महिला सम्मेलन का आयोजन, हजारों महिलाओं रही उपस्थित
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं भाजपा का नारी को नमन, घुमारवीं में महिला सम्मेलन का आयोजन, हजारों महिलाओं रही उपस्थित

Views

घुमारवीं भाजपा का नारी को नमन

-घुमारवीं में महिला सम्मेलन का आयोजन, हजारों महिलाओं रही उपस्थित

घुमारवीं - कहलूर न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा ने नारी को नमन के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर चंडीगढ़ आशा जायसवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मोदी ने देश के साथ महिलाओं का मान बढ़ाया। 

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि महिला ने इतनी बड़ी संख्या में आकर भाजपा की लोकप्रियता को साबित किया है।

भाजपा का सत्ता केवल लक्ष्य नहीं है समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्र सुरक्षा से लेकर विश्व के मानचित्र पर भारत को शीर्ष तक पहुंचाने का काम किया है। यूक्रेन युद्ध में भारतीयों को सहकुशल लाना भारत की उपलब्धि है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर व्यक्ति के उथान के लिये कार्य किया। 3 लाख 41 हजार गैस कनेक्शन, हर घर नल पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बगैर समाज की कल्पना नहीं हो सकती। 

मातृशक्ति केवल चूल्हा-चौका संभालने तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किए हैं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में महिलाएं मंत्री, विधायक या मेयर बनना तो दूर, सरकारी कार्यालयों में भी नजर नहीं आती थीं। अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है।

भाजपा महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाएं जिस मान-सम्मान की हकदार हैं, वो उन्हें भाजपा की सरकार के समय में ही मिला। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। प्रदेश सरकार ने उन्हें परिवहन निगम की बसों के किराये में 50 फीसदी की छूट भी दी है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए महिला कल्याण व उत्थान योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाएं चलाई गई हैं। 

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर चंडीगढ़ आशा जायसवाल कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हितों का हमेशा ध्यान रखा है। वर्तमान में भी केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, वैसे ही महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटी बचाओ के लिए प्रयास किए।

कहा कि उज्ज्वला तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और मातृ शक्ति के मिल रहे स्नेह एवं अपार समर्थन से भाजपा की जीत निश्चित होगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, बन्दना गुलेरिया, भुवनेश्वरी लुम्बा, शीतल भारद्वाज, उषा ठाकुर, प्रोमिला चंदेल, रक्षा कपिल, गीता ठाकुर, कमलेश ठाकुर, रेणु ठाकुर, निर्मला, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नवीन शर्मा, राजेश शर्मा, परुषोत्तम शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, संदीप शर्मा,  राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad