बिलासपुर: पोस्टमार्टम को ले जाते तेंदुए के दो दांत गायब, विभाग ने बैठाई जांच
जंगल से अस्पताल लाने के बीच गायब हुए तेंदुए के दांत
पोस्टमार्टम को ले जाते वक्त विभाग की मौजूदगी में गायब हुए दांत।
वन खण्ड निहारी के छंदोह में अज्ञात शिकारियों द्वारा मारे गए तेंदुए के शव से दांत गायब होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यही नही तेंदुए के शव के दो दांत तो उस वक्त गायब हुए जब तेंदुए के शव को वन विभाग के कर्मी अपने कब्जे में ले चुके थे। ऐसे में निहारी क्षेत्र के विभागीय वनरक्षक की मौजूदगी में आखिर बेहद कीमती दांत कैसे गायब हुए यह जांच का विषय है।
छंदोह जंगल में मंगलवार को तेंदुए के मारे जाने की सूचना मिली, इस दौरान वन विभाग के कर्मी व स्थानीय लोगों सहित मीडिया से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को झाड़ियों से उठाकर सड़क पर लाया गया। बन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया था। उस समय मौके पर तेंदुए का एक बड़ा दांत गायब पाया गया था जबकि तीन दांत सही सलामत थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब तेंदुए का शव जंगल में पाया गया तो उस समय तेंदुए का एक दांत गायब था जबकि विभागीय कब्जे में लिए जाने के बाद तेंदुए के शव से अन्य दांत भी गायब हो गए। जंगल से अस्पताल लाने के दौरान आखिर तेंदुए के दांतों को कौन ले गया यह सोचनीय विषय है।
अबैध तौर पर चलाई गई गोली के कारण मारे गए तेंदुए के दांत विभागीय मौजूदगी में गायब होना तो जांच का विषय है।
पोस्टमार्टम को ले जाते वक्त अधिकारियों की मौजूदगी में गायब हुए तेंदुए दांत पर शीघ्र होगा खुलासा