आम आदमी पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त में बांटेगी झंडे -बलदेव राज
Type Here to Get Search Results !

आम आदमी पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त में बांटेगी झंडे -बलदेव राज

Views

आम आदमी पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त में बांटेगी झंडे -बलदेव राज

आम आदमी पार्टी ने तिरंगे के व्यापारीकरण करने का आरोप

 घुमारवीं

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर देश के बाद अब तिरंगे के व्यापारीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का सर्वोच्च सम्मान है तथा देश की आन बान और शान है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आज देश के सर्वोच्च सम्मान को बेचने का जो कार्य किया है वह अत्यंत निंदनीय है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने घुमारवीं में प्रेस वार्ता के दौरान कही। 


उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तिरंगा बेच कर पार्टी फंड इकट्ठा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी आदमी को झंडा बेचने के बाद किसी प्रकार का कोई बिल तथा रसीद नहीं दी जा रही है।

 जिसका सीधा सा मतलब निकलता है यह सारा पैसा भारतीय जनता पार्टी लोगों से झंडा बेचने के नाम पर पार्टी फंड इकट्ठा कर रही है। उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र में एक और जहां जबरदस्ती लोगों को तिरंगा दिया जा रहा है वहीं कई लोगों को दो से तीन बार भी तिरंगा जबरदस्ती बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सारे प्रशासनिक अमले को झंडा बेचने के कार्य में लगा दिया हुआ है। तथा लोग जहां भी अपना कार्य करवाने जा रहे हैं उन्हें जबरदस्ती झंडे बेचे जा रहे हैं। 

यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से दो टूक शब्दों में डिपो होल्डर को कहा गया है कि हर उपभोक्ता को तिरंगा बेचा जाए जो सरासर गलत है। क्योंकि डीपो से राशन लेने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जो खरीद कर झंडा लेने में सक्षम नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें जबरदस्ती झंडे बेचे जा रहे हैं और न खरीदने पर उन्हें राशन न दिए जाने की धमकी दी जा रही है। 


उन्होंने कहा कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार की मनमानी बंद नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी जनता के हित के लिए कड़ा रुख अख्तियार करेगी। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त में लोगों को झंडे बांटेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग झंडा खरीदने में सक्षम नहीं है वह 8628808846 नंबर पर फोन कर अपना नाम व पता लिखवा दें। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर पर झंडा पहुंचाएंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री विचित्र सिंह तथा बनीश चौधरी मौजूद रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad