केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के बच्चो ने धारण की स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा
आजादी के 75वें महोत्सव के चलते केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें पहली कक्षा से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।यह जानकारी विद्यालय प्राचार्य जे. पी. डोगरा ने दी।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की थीम "हमारे स्वतंत्रता सेनानी "रखा गया था।जिसमे बच्चो को स्वतंत्रता सेनानियों की भेषभूषा में आना था।
इस प्रतियोगिता में अधिकतर बच्चो ने भाग लिया।और अपने पसंदीदा नेता का चित्रण किया।प्रतियोगिता को दो ग्रुप में बांटा गया था जिसमे एक ग्रुप में कक्षा पहली से तीसरी व दूसरे ग्रुप में कक्षा चौथी से पांचवी के बच्चो को रखा गया था। इस मौके पर स्कूल अध्यापकों में दीप कुमार, कीर्ति ठाकुर, राजेश चौहान, गोमती ठाकुर, रंजीत सिंह, बनीता ठाकुर व निखिल आदि मौजूद थे।