चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड से नवाजे जायेगे जिला बिलासपुर के सुनील कुमार
करोना काल मे बेहतरीन सेवाएं व डीआरडीओ में बेहतरीन कार्य के लिए हुआ चयन
वैसे तो जिला बिलासपुर वीर सेनिको की धरती है।अपनी बेहतरीन सेवाओ के लिए अनेक सेनिको को सेना के अवार्डों से नवाजा गया है।अब जिला की उपतहसील कलोल के गांव जोहल सुंदरी के एक ओर सैनिक का नाम इस कड़ी में जुड़ गया। सुनील कुमार का चयन चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड के लिए हुए है।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना हेडक़वाटर नई दिल्ली में सुनील कुमार को सम्मानित किया जाएगा।सुनील कुमार ने दिसम्बर 2008 से भारतीय सेना जॉइन की है।वह इस समय हेडक़वाटर दिल्ली में सेवाएं दे रहे है।सुनील कुमार के पिता मस्त राम सेना से सेवानिवृत्त हुए है।जबकि माता शीला देवी गृहणी है।
सुनील कुमार ने बताया कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है।जब सेवा के बदले सेना द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने बताया यह अवार्ड उन्हें करोना काल में सरदार बल्लव भाई पटेल अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए मिला है। उन्होंने अस्पताल में 1 महीने तक लगातार अपनी सेवाएं दी थी।इसके अलावा डीआरडीओ में भी उनके कार्य को देखते हुए इस अवार्ड के लिए उनका चयन किया गया है।