मंडी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक
Type Here to Get Search Results !

मंडी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक

Views

मंडी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम (95) को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। गत रात उनकी तबीयत खराब हुई। मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल में उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा और पोता आश्रय शर्मा साथ हैं।

जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. डीएस वर्मा ने ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। पंडित सुखराम मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीता है। 1991 से लेकर 1996 तक वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे, लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें संचार क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह मंडी जाएंगे। जोनल अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री का हालचाल जानेंगे। डॉक्टरों से सलाह के बाद जरूरत पड़ी तो अपने हेलीकॉप्टर से उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जाएगा। 
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad