मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी को मातृ शोक
Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी को मातृ शोक

Views

मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी को मातृ शोक 

घुमारवीं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी महेंद्र धर्माणी की माता 90 वर्षीय कृष्णी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। कुछ दिन से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को सीर खड्ड किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौर रहे कि उनके बड़े बेटे स्व. कर्मदेव धर्माणी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे तथा उनके छोटे बेटे महेंद्र धर्माणी मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं। शुक्रवार दोपहर को कृष्णी देवी ने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सीर खड्ड के किनारे किया गया। 


कृष्णी देवी को अंतिम विदाई देने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, छठा वित्त आयोग अध्यक्ष व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, बिलासपुर विधायक सुभाष ठाकुर, सुंदर नगर विधायक व भाजपा जनरल सेक्टरी राकेश जमवाल, विजय अग्निहोत्री उपाध्यक्ष एचआरटीसी, रामकुमार शर्मा उपाध्यक्ष लघु उद्योग, अजय शर्मा अध्यक्ष एपीएमसी हमीरपुर, नरेश शर्मा एपीएमसी अध्यक्ष शिमला और किन्नौर, संजीव किसान मोर्चा भाजपा महामंत्री हिमाचल प्रदेश, महेंद्र शर्मा किसान मोर्चा कार्यालय सचिव, संजय शर्मा एचपीसीए, एसडीएम कुमार राजीव ठाकुर, भाजपा महामंत्री घुमारवीं राजेश ठाकुर,जोरावर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, पृथ्वीपाल, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad