माकड़ी में शार्ट सर्किट से आरा मशीन व ईमारती लकड़ी राख
- आगजनी की घटना से करीब सात लाख रूपए का नुकसान
बिलासपुर - क़हलूर न्यूज़
श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत माकड़ी में बीती रात अचानक आग लगने से आरा मशीन के जलकर राख होने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार राम वीर सिंह सुपुत्र नत्थू राम ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उनके पिता नत्थू राम ने उठकर देखा कि उनकी आरा मशीन लपटों से घिरी है। जबकि इसके साथ रखे गए सारे औजार व इमारती लकड़ी भी जलकर राख हो गई है। यही नहीं इस आगजनी की घटना में लोगों के आर्डर पर बनाया गया तैयार माल भी आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब सात लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही माकड़ी पंचायत प्रधान अंजू बाला और उपप्रधान नरेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहंुच गए थे। वहीं इलाका तहसीलदार को भी सूचना दे दी गई है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करे ताकि इस हादसे से वे उभर सके।