बिलासपुर: एम्स में डंगा निर्माण के दौरान भूस्खलन, एक मजदूर की मौत, दो घायल
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर: एम्स में डंगा निर्माण के दौरान भूस्खलन, एक मजदूर की मौत, दो घायल

Views

बिलासपुर: एम्स में डंगा निर्माण के दौरान भूस्खलन, एक मजदूर की मौत, दो घायल


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स के पावर सब स्टेशन की साइट पर डंगे का निर्माण कार्य करते समय तीन मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक अन्य श्रमिक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज नहीं किया है। 

एम्स के पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य जवाहर नवोदय के समीप चल रहा है। सोमवार को मजदूर सब स्टेशन के डंगे का कार्य कर रहे थे। कुछ मजदूर पहाड़ी पर थे तो कुछ इधर-उधर और दो मजदूर डंगे के नीचे थे। इस दौरान पहाड़ी से मलबा आने से दो मजदूर दब गए। एक मजदूर पूरी तरह मलबे में दब गया और एक के शरीर का आधा हिस्सा मलबे की चपेट में आया। एक अन्य मजदूर पहाड़ी से मलबे के साथ नीचे आ गया, उसे मामूली खरोंचें आई हैं। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि हादसे में झारखंड निवासी मजदूर अरविंद की मौत हो गई है। दूसरा मजदूर झारखंड निवासी अमरदयाल गंभीर घायल है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। 

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad