आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित

Views

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित

बिलासपुर   -क़हलूर न्यूज़

प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूर्ण करने तथा इसके संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला बिलासपुर के 10 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के उत्तरी क्षेत्र के निदेशक अनिल ओराव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी के संघर्ष में उनके योगदान को मान्यता देते हुए भारत तथा प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा घर-घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में लगभग 75 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को नई पीढ़ी के साथ सांझा कर याद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज सदर तहसील के खन्न गांव के 102 वर्षीय किरपा राम, 98 वर्षीय लेख राम तथा डियारा सैक्टर के 96 वर्षीय देवी राम, पेहड़वीं के 96 वर्षीय शंकर दास, बरोआ के 94 वर्षीय सहज राम को सम्मनित किया गया। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए शुभ कामनाएं दी।
इस अवसर पर बिलासपुर सदर के उपमण्डल अधिकारी सुभाष गौतम ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनको आ रही कठिनाइयों को जानने के भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad