भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जयंती पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित
. घुमारवीं -क़हलूर न्यूज़
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य पर घुमारवी भाजपा ने शनिवार को गाहर पंचायत के भटेड में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने मुख्य रूप से शिरकत की। राजेन्द्र गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर अटल विहारी बाजपेयी की फ़ोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पार्टी के वरिष्ठ वर्करों को टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि जमीनी तौर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल का काम है और घुमारवीं क्षेत्र में ऐसे प्रभावशाली पार्टी कार्यकर्ताओं को पिछले कई वर्षों से पार्टी के साथ जुड़ कर सेवा कर रहे हैं उन पार्टी कार्यकर्ताओं को देखकर सच में सर फक्र से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज अटल जी का जन्मदिवस है जिसे पूरे भारत वर्ष ही नही बल्कि दूसरे देशों में भी रह रहे अटल जी के चाहने वालों द्वारा मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेई का भारत के विकास के लिए अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अटल विहारी बाजपेई के कार्यकाल में भारत को विभिन्न क्षेत्रों में गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की प्रगर्ति के लिए हर तरह से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी आज भारत रत्न अटल विहारी बाजपेई के पदचिन्हों पर चलते हुए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं जिस कारण आज भारत विशाल शक्ति के तौर पर खड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। और आज भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ निस्वार्थ भाव से जुड़ कर पार्टी की सेवा कर रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ भरद्वाज, जोरावर पटियाल, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता प्रेमसागर भरद्वाज, बीडीसी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद मदन धीमान , प्रधान गाहर पंचायत तारा चंद, पूर्व प्रधान कुलतार पटियाल, आदि उपस्थित रहे।
.इन लोगों को किया सम्मानित
मोहर सिंह ठाकुर, लश्करी राम शर्मा, सूरत राम ठाकुर, कैप्टन राम सिंह ठाकुर,कृष्ण सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, गीता देवी, लच्छमन दास, लेख राज, रूप सिंह, सोहन सिंह, अमरनाथ भारद्वाज, चुनी लाल लखनपाल, जयसी राम, जगत राम शर्मा, नंद लाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा, लेख राम, कृष्णु राम शर्मा, जगदीश शर्मा, ज्ञानू राम, मिलखी राम, नंद लाल, रूप लाल, कैप्टन ज्ञान चंद, डंडू राम, ज्ञान चंद, राम दास व जगदीश चंद धीमान सहित अन्यों को सम्मानित किया।
27 को चलो मंडी
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को मंडी आ रहे हैं। उन्होंने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित लोगों से 27 दिसंबर को मंडी चलने का आह्वान किया।