घुमारवीं में खुली प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायाम शाला- क़हलूर न्यूज़
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं में खुली प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायाम शाला- क़हलूर न्यूज़

Views

घुमारवीं में खुली प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायाम शाला

 घुमारवीं( क़हलूर न्यूज़)

हिमाचल प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायाम शाला इसका शुभारम्भ जिला बिलासपुर के घुमारवीं में किया गया। इसका शुभारंभ मलखम्ब एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश इन्दोलिया ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि का घुमारवीं पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्यातिथि रमेश इन्दोलिया ने कहा कि मलखम्ब हमारी संस्कृति योग व जिम्नास्टिक का ऐसा मिला जुका रूप है जो अनादि काल से देश मे प्रचलित है। 

वास्तव में यह शारीरिक व्यायाम ही है इसमें लकड़ी के एक स्तम्भ को आधार बना कर विभिन मुद्राये प्रदर्शित की जाती है और संतुलन साधा जाता है। भारत में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिन्होंने प्राचीन खेल को बढ़ावा देने का कार्य किया।आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि घुमारवीं में प्रदेश की पहली व्यायाम शाला खोली जा रही है।उन्होंने बताया कि अन्य खेलों की भांति ही इस खेल में भी खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते है। इस खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। देश मे अब तक 210 खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये हर वर्ष दिए जा रहे है। इस खेल के लिए 5 कोच नियुक्त किये जा चुके है।

 देश मे 100 मलखम्ब के सेंटर खुल गए है। 187 और नए सेंटर खोले जा रहे हैं। हिमाचल में 3 सेंटर दिए है। जिसके तहत पहला सेंटर घुमारवीं में खोला गया है। मोदी सरकार व अनुराग ठाकुर ने खेलों को जो प्रोत्साहन दिया है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad