सरकाघाट छात्रा हत्याकांड के विरोध में संस्कार सोसाइटी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Type Here to Get Search Results !

सरकाघाट छात्रा हत्याकांड के विरोध में संस्कार सोसाइटी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Views

सरकाघाट छात्रा हत्याकांड के विरोध में संस्कार सोसाइटी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

समाज की निष्क्रियता , चरमराती प्रशासनिक व्यवस्थता का परिणाम है सरकाघाट की छात्रा की हत्या : महेंद्र धर्माणी 

घुमारवीं 

घुमारवीं की समाजसेवी संस्था संस्कार सोसाइटी द्वारा सरकाघाट में  छात्रा की निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में महामहिम राज्यपाल को एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्मानी ने कहा कि सरकाघाट में कॉलेज जाने वाली  छात्रा की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह घटना न केवल मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि संस्कार सोसाइटी इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

महेंद्र धर्मानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में नशे का बढ़ता प्रकोप अत्यंत चिंताजनक है। नशे के कारण समाज में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो कि प्रशासन और सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि सरकाघाट की इस दर्दनाक घटना के पीछे भी आरोपी की नशे की प्रवृत्ति एक प्रमुख कारण मानी जा रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ सख्त और प्रभावी कदम उठाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित की जाए, ताकि न्याय में देरी न हो और दोषी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि केवल औपचारिक आयोजनों और इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित रहने के बजाय महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियां लागू की जाएं और उनकी सख्ती से निगरानी हो। धर्मानी ने कहा की बेटियों को सम्मान , सुरक्षा , और अवसर दो समर्थ , स्वयं  बनायेगी बेटियां  । 

संस्कार सोसाइटी ने यह भी मांग की कि नशा निवारण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाज के हर वर्ग को इस दिशा में जागरूक करते हुए एकजुट प्रयास करने होंगे, तभी इस गंभीर समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। 
            
       इस दौरान अमृत लाल कातना, विशाल नड्डा ,परीथि सिंह ठाकुर , किशोरी लाल , मदन कांत, सुनील शर्मा, सतीश ठाकुर , संतोष भारद्वाज , सरोज शर्मा , अनिशा , मनोरमा चौहान , बनके बिहारी , रूप लाल , मनोज भंडारी , सचिन , लक्की, विजय , प्यार सिंह , दिनेश , प्रेम सागर , देवदत्त , दलेल सिंह , नरेंद्र कुमार , देश राज आदि उपस्थित रहे ।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad