हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित हस्तियों को संस्कार सोसाइटी ने दी बधाई
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित हस्तियों को संस्कार सोसाइटी ने दी बधाई

Views


हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित हस्तियों को संस्कार सोसाइटी ने दी बधाई

घुमारवीं 

घुमारवीं की अग्रणी समाजसेवी संस्था संस्कार सोसाइटी के संस्थापक महेंद्र धर्मानी ने डॉ. बृज शर्मा, पी.एल. गौतम और स्नेह लता को हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महेंद्र धर्मानी ने कहा कि डॉ. बृज शर्मा को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. बृज शर्मा वर्तमान में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एवं एआईएमएसएस चमियाना में प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समाज के प्रति उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि पी.एल. गौतम को कृषि एवम पर्यावरण एवम शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है। उन्हें पूर्व में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है।

वहीं स्नेह लता को खेल क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। स्नेह लता एक सफल हैंडबॉल कोच हैं, जो अपनी अकादमी के माध्यम से लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उनकी टीम कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है।

महेंद्र धर्मानी ने बताया कि डॉ. बृज शर्मा घुमारवीं के प्लासला गांव, पी.एल. गौतम बरठी क्षेत्र तथा स्नेह लता मोरशिंघी की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी की उपलब्धियों से जिला बिलासपुर के युवाओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी ।

महेंद्र धर्मानी ने कहा कि इन सभी हस्तियों की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad