भराडी- 8 घंटे पढ़ाई, AIR 1! कौन हैं संचिता शर्मा जिन्होंने CUET PG में गाड़ा झंडा? जानें सफलता का मंत्र
नई दिल्ली: दिल्ली के दौलत राम कॉलेज की स्टूडेंट ने कमाल कर दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री एग्जाम में टॉप कर दिया है. इनकी ऑल इंडिया रैंक-1 आई है. कुल नंबर 230 है. संचिता शर्मा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं. फिलहाल 2023 से दिल्ली के दौलत राम कॉलेज के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट से जुड़कर अपनी पढ़ाई कर रही थी. फिलहाल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री का रिजल्ट आया. जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है. इस डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है की संचिता शर्मा एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने जिस तरह की सफलता हासिल की है ऐसा बहुत कम ही देखने के लिए मिलता है.
ये है टॉप सीक्रेट
संचिता शर्मा ने बताया कि उनके पिता एक स्कूल में प्रिंसिपल और मां टीचर है. इस एग्जाम में टॉप करने की सफलता का सीक्रेट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एग्जाम ऐसा है जिसमें आपको लगातार लगे रहना होगा. यानी आप बिना थके जब पढ़ाई करेंगे तभी इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं. एक दिन में कोई भी चमत्कार नहीं हो सकता. आपको रोज पढ़ना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि वह रोज 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करती थी ताकि अपने सपने को हासिल कर सकें. इसीलिए उन्हें यह सफलता मिल सकी है. उन्होंने यह भी बताया कि सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. कांसेप्ट का क्लियर होना. एग्जाम कोई भी हो अगर आपके सारे कांसेप्ट क्लियर हैं तो एग्जाम में आप सभी सवालों का जवाब दे सकेंगे. टॉपर बना सकेंगे. अगर आपको कोई भी सवाल नहीं समझ में आ रहा है खास तौर पर पढ़ाई के दौरान तो अपने प्रोफेसर से जरूर पूछें. आपके जो शक हैं सवालों को लेकर उसे आपके प्रोफेसर ही दूर कर सकते हैं. यही वजह है कि एग्जाम में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.
क्या है सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री एग्जाम
सीयूईटी पीजी बायोकेमिस्ट्री भारत के केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में बायोकेमिस्ट्री में एमएससी (M.Sc.) या समकक्ष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा है. यह परीक्षा मुख्य रूप से जैव अणुओं (Biomolecules), चयापचय (Metabolism), एंजाइमों और आणविक जीव विज्ञान (Molecular Biology) की समझ का परीक्षण करती है.
यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से आप भारत की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और कुछ निजी विश्वविद्यालयों में एमएससी बायो केमिस्ट्री और संबंधित PG कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं.
किन विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता है?
यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद
पांडिचेरी विश्वविद्यालय