सीर उत्सव की तैयारियां पूरी – दो दिवसीय कार्यक्रम में होंगे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन*
Type Here to Get Search Results !

सीर उत्सव की तैयारियां पूरी – दो दिवसीय कार्यक्रम में होंगे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन*

Views

*सीर उत्सव की तैयारियां पूरी – दो दिवसीय कार्यक्रम में होंगे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन*


घुमारवीं, 15 सितंबर – उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) गौरव चौधरी की अध्यक्षता में सीर उत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव को सफलतापूर्वक और भव्य तरीके से मनाने हेतु विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम गौरव चौधरी ने जानकारी दी कि सीर उत्सव का आयोजन हर वर्ष 2 अक्टूबर को किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष इसे एक दिन और बढ़ाकर दो दिवसीय किया गया है। अब यह उत्सव 2 और 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव महज पारंपरिक या सांस्कृतिक नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण , प्राकृति के प्रति आभार का भी प्रतीक है।
उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि  उत्सव की शुरुआत 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे रूकमणि कुंड से पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके उपरांत घुमारवीं के पुराने बस स्टैंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और योगा सेशन का भी आयोजन होगा।

सुबह 9 बजे पुराने बस स्टैंड से शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा गांधी चौक से होते हुए सिर खडृ चैक डैम तक जाएगी। यहां पूजा-अर्चना और गौ माता का पारंपरिक पूजन किया जाएगा।

इसी दिन विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि आम जनता को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इनसे लाभान्वित हो सकें।

खेल प्रेमियों के लिए भी इस दिन विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजयी टीमों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। 

समाज सेवा की दृष्टि से 2 अक्टूबर को घुमारवीं सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। इसमें युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से भाग लेने की अपील की गई है।

उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि  3 अक्टूबर को सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ से कार्यक्रम का आरंभ होगा। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। इसके बाद अवढानणी घाट के गुग्गा मंदिर से पुराने बस स्टैंड तक पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी।

दिन के समय स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़, चेयर रेस जैसी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन उत्सव की शान बढ़ाएगा।

शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 3 अक्टूबर को घुमारवीं सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशस्लिटी  शिविर लगाया जाएगा। इसमें महिलाओं, पुरुषों,बुजुर्गों और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि सीर उत्सव न केवल मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच है, बल्कि यह समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी विभागों से सहयोग की अपील की ताकि यह उत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया कि वे उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जीवन का हिस्सा बनाएं।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad