27 मार्च को शिमला में माफिया राज के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: महेंद्र धर्माणी
Type Here to Get Search Results !

27 मार्च को शिमला में माफिया राज के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: महेंद्र धर्माणी

Views

27 मार्च को शिमला में माफिया राज के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: महेंद्र धर्माणी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते माफिया राज, कानून व्यवस्था की विफलता और जनता से किए गए वादों से पलटने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 27 मार्च को विधानसभा के बाहर, शिमला के चौड़ा मैदान में एक विशाल प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन चिट्टा माफिया, खनन माफिया, ट्रांसफर माफिया, कबाड़ माफिया और सत्ता के संरक्षण में पनपे भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि इस जनाक्रोश रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होकर सरकार की विफलताओं पर हल्ला बोलेगी।

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है। चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या से शुरू हुआ अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में हत्या, लूटपाट, बलात्कार और महिलाओं के शोषण जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे हिमाचल की छवि धूमिल हो रही है। नशे का व्यापार पूरे प्रदेश में फैल चुका है, आए दिन गोलीबारी और हिंसक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। खनन माफिया बेखौफ होकर प्रदेश की संपदाओं को लूट रहा है और कांग्रेस सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरी तरह भुला दिया है। बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ, सरकारी नौकरियां लगातार घट रही हैं, कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, किसानों और बागवानों के साथ धोखा किया गया है। महंगाई चरम पर है—सीमेंट, पानी, बिजली, डीजल, पेट्रोल, राशन जैसी हर जरूरी वस्तु महंगी कर दी गई है। सरकार की विफलता का आलम यह है कि 1200 से ज्यादा स्कूल, कई कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, तहसील और पटवार सर्कल तक बंद कर दिए गए हैं।

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अपने "मित्रों" के लिए काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और अव्यवस्था की मार झेल रही है। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों और माफिया राज के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। 27 मार्च को शिमला में होने वाला प्रदर्शन सरकार के खिलाफ एक निर्णायक चेतावनी होगी।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad