.
महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार, दो की मौत; 11 घायल
प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे चढ़ियार के 13 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त 13 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में चढ़ियार के डोली गांव की 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा पुत्र कपूर चंद्र शामिल हैं। सुरिंदर राणा डेली समाचार के चढ़ियार से पत्रकार भी थे।
घायलों की सूची
इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं।