भारतीय जनता पार्टी के चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत घुमारवीं भाजपा ने शनिवार को कोट पंचायत से इसका शुभारंभ किया।
Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता पार्टी के चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत घुमारवीं भाजपा ने शनिवार को कोट पंचायत से इसका शुभारंभ किया।

Views

भारतीय जनता पार्टी के चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत घुमारवीं भाजपा ने शनिवार को कोट पंचायत से इसका शुभारंभ किया। 


मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित शुरू हुए इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने युवाओं व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

 उन्होंने कहा कि  भाजपा का यह अभियान  लोगों से चलाया जाएगा। 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर नशे की बुराइयों के खिलाफ अलख जगाया जाएगा।  युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करेगी। जनसहयोग से इस बुराई को खत्म करने के लिए भाजपा पुलिस की मदद करेगी।


 गर्ग ने कहा कि  जब नशा करने वाले व्यक्ति को नशे के लिए पैसा नहीं मिलता है, तो वह पैसे के लिए चोरी करता है और किसी संगीन अपराध को अंजाम देने से पीछे नहीं हटता है। इसलिए हमें खुद जागरूक रहकर दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए।  नशा एक ऐसी कुरीति है। जिसने अमीर गरीब किसी को नहीं छोड़ा। शुरुआत आनंद के साथ होती है अंत बीमारी के साथ होता है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति नशा करता है या करवाता है उसकी सूचना पुलिस को  देनी चाहिए। इस मौके पर   मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर उपाध्यक्ष ब्रह्मदास गौतम बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक रवि शर्मा 

अश्वनी कतना रवींद्र नड्डा अमरनाथ शर्मा देश राज रणजीत सिंह बेशरिया राम सुरेश शर्मा विजय कुमार लता ठाकुर मीना देवी शीला देवी व सुमन कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad