भाजपा के स्थापना दिवस पर घुमारवीं शहर में बाईक रैली को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
घुमारवीं।
भाजपा के स्थापना दिवस पर शनिवार को भाजयुमो ने घुमारवीं शहर में बाईक रैली निकाली। इस रैली को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा युवाओं में जोश भरा। जबकि घुमारवीं भाजपा मंडल ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 111 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया तथा घरों पर भाजपा का झण्डा फहराया।
इस मौके पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा हर स्तर पर किये जा रहे कार्यों से जहां गरीब का कल्याण, देश का विकास, देश की सुरक्षा निश्चित हुई है। वहीं, आज देश विश्व की महान शक्तियों को पछाड़कर दुनिया में नंबर वन पर खड़ा है। विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा की 400 से अधिक सीटें जीतेगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों की तर्ज पर घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से लीड मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ता फील्ड में जुट गये हैं। गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है।
21 अक्तूबर 1951 को दिल्ली में जनसंघ की स्थापना हुई थी। जबकि बीजेपी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत बीजेपी आज अपने सियासी इतिहास के सबसे बुलंद मुकाम पर है। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष अंकुश चंदेल, ओंकार चंद शर्मा ,बॉबी बर्धन, सूरज, अरुण, मयंक, नवीन, सुरेश, रितेश,कार्तिक, अभिषेक, लखन, अभिषेक ठाकुर, लकी चंदेल, विकास, सचिन, नवीन भारद्वाज, नवीन ठाकुर, अजय शर्मा, विशाल शर्मा,विकास ठाकुर, रवि ठाकुर,अभिलाष व विनय सहित अन्य उपस्थित रहे।