भाजपा विधायकों का निलंबन अलोकतांत्रिक : महेंद्र धर्माणी
Type Here to Get Search Results !

भाजपा विधायकों का निलंबन अलोकतांत्रिक : महेंद्र धर्माणी

Views

भाजपा विधायकों का निलंबन अलोकतांत्रिक :  महेंद्र धर्माणी

अपनी अंतर्कलह से टूट रही सुखु सरकार

घुमारवीं

सुक्खू सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बजट पास करवाना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा के विधायकों को सदन से निलंबित करना विधानसभा और जनता के हितों के विरुद्ध है।


          भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी जी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है इसलिए उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।


        महेंद्र धर्माणी ने कहा कि विपक्ष के विधायकों का निलंबन और उनकी अनुपस्थिति में बजट को पारित करना अलोकतांत्रिक है। आज कांग्रेस अपनी अंदरुनी राजनीति और मुख्यमंत्री के प्रति विधायकों की नाराजगी से अल्पमत में आ गई है और सरकार ऐन-केन प्रकारेन सत्ता में बनी रहना चाहती है जो अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के चुनाव में हार के बाद सुक्खू सरकार बने रहने का नैतिक अधिकार हो चुकी है। पिछले 1 वर्ष में कांग्रेस सरकार में प्रदेश के विकास कार्य तो पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं वहीं दूसरी कांग्रेस के विधायक और नेता अपने आप को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं। झूठी गारंटीयों के सदोर बनी सरकार आज अपने ही विरोधाभास से अल्पमत में आ गई है।


          महेंद्र धर्मानी ने कहा आज प्रदेश में सरकार अपना बहुमत हो चुकी है और सरकार को जनता की भावनाओं और विधायकों की इच्छा का सम्मान करते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिए।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad