Bilaspur News: नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म
Type Here to Get Search Results !

Bilaspur News: नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म

Views

Bilaspur News: नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म


ऋषिकेश(बिलासपुर)। नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक युवती और एक आरोपी युवक का मेडिकल भी कराया गया है। मामले की शिकायत एक युवती ने झंडूता थाने में दी है।

शिकायत में कांगड़ा की एक युवती ने बताया है कि बिलासपुर में एक कोचिंग अकादमी ज्वाइन की है और किराए के कमरे में रहती है। कमरे में उसकी एक सहेली भी रहती है। सहेली बिलासपुर के एक गांव की रहले वाली है। उसकी विक्की नामक लड़के से बात होती रहती है। उसने सहेली उस लड़के के साथ बात कराई। उसने नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। सहेली ने भी कहा कि वह नौकरी लगवा सकता है और तंत्र मंत्र भी करता है।


 शनिवार को विक्की ने उसे फोन किया। कहा कि उसने तंत्र-मंत्र का सारा सामान ले लिया है। रात करीब 9 बजे विक्की उन दोनों को कार में ले गया। कार में एक अन्य व्यक्ति भी था। उसका नाम सुनील था। वह कार को फोरलेन पर मंडी भराड़ी की ओर ले गया। उसके बाद झील के किनारे खड़ी कर दी। वहां सुनील सहेली को झील किनारे ले गया। दोनों आधे घंटे बाद वापस आए। इसके बाद विक्की ने कहा कि अब वह सुनील के साथ झील किनारे जाए। क्योंकि सुनील को वहां कोई तंत्र मंत्र करना है। वह सुनील के साथ चली गई। सुनील ने वहां उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से छूटी। इसके बाद विक्की और सुनील कार में भाग गए। बाद में सहेली ने बताया कि सुनील ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad