पहले मध्यप्रदेश व अब हिमाचल में जज बने 23 वर्षीय विकास ठाकुर
Type Here to Get Search Results !

पहले मध्यप्रदेश व अब हिमाचल में जज बने 23 वर्षीय विकास ठाकुर

Views

पहले मध्यप्रदेश व अब हिमाचल में जज बने 23 वर्षीय विकास ठाकुर
.



बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं की कल्लर पंचायत के रहने वाले “विकास ठाकुर” का चयन हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा 2023 में सिविल जज (civil judge) एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) के पद पर हुआ है। विकास ठाकुर ने देश भर में चौथा स्थान हासिल कर परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।



इससे पहले इसी वर्ष इनका चयन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) न्यायिक सेवा (judicial service) में भी हुआ है, और वर्तमान में वे इंदौर (Indore) में बतौर जज सेवाएं दे रहे हैं। विकास ठाकुर के पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिन्द्रा ठाकुर गृहिणी हैं। बड़े भाई विशाल ठाकुर भी जज हैं। विकास ठाकुर ने अपनी BA LLB (ऑनर्स) एवं LLM की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ (Chandigarh) से की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कल्लर से और 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी हुई है।


इनके बड़े भाई विशाल ठाकुर का भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। विकास ने कहा कि यह उनके माता-पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज हैं।

इसके अलावा विकास ने पंजाब यूनिवर्सिटी के LLM प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया था। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (Delhi) के AILET 2021 की LLM की प्रवेश परीक्षा में भी देश भर में 13वां स्थान हासिल किया था। विकास का कहना है कि यदि कुछ करने की ठान ली जाए और पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।







".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad