CM Sukhu: वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत, पत्नी कमलेश ने उतारी आरती, डीजीपी मामले में ये कहा
दिल्ली एम्स में 16 दिन उपचाराधीन रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला लौटे। स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री को समर्थकों ने वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। होटल मरीना से ओकओवर तक पुष्प वर्षा की गई। पत्नी कमलेश ठाकुर ने ओकओवर में गृह प्रवेश पर मुख्यमंत्री की आरती उतारी। इस दौरान समर्थकों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नाटी भी डाली। दिल्ली से हेलिकाप्टर में आए मुख्यमंत्री का अनाडेल मैदान में उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के देवी-देवताओं और जनता की दुआओं से वह स्वस्थ होकर लौटे हैं। चिकित्सकों ने कुछ दिन तक उन्हें आराम करने और समय पर खाना खाने की सलाह दी है, लेकिन वह सरकार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और अगले 10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान राज्य सरकार इसी दिशा में प्रयास कर रही है
18 को कैबिनेट की बैठक, कई फैसले लिए जाएंगे
सीएम ने कहा कि 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास से संबंधित कई फैसले लिए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।