बिलासपुर का जवान दिल्ली में ड्यूटी के दौरान स्वर्ग सिधारा, कल होगा अंतिम संस्कार
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर का जवान दिल्ली में ड्यूटी के दौरान स्वर्ग सिधारा, कल होगा अंतिम संस्कार

Views

बिलासपुर का जवान दिल्ली में ड्यूटी के दौरान स्वर्ग सिधारा, कल होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर। हिमाचल के कई बेटो ने सेना की वर्दी पहन कर देश की सरहदों की रक्षा करते अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। अब एक ऐसे ही हिमाचल के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है।

मात्र 26 साल का यह जवान हिमाचल के बिलासपुर जिला के उपमंडल झंडूता का रहने वाला था। झंडूता की गेहड़वी के चंगर गांव का निवासी 26 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सतपाल दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहा था।

बिलासपुर के जवान की हार्ट अटैक से मौत

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के जवान विनोद कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। विनोद कुमार की मौत हृदयाघात से हुई है। विनोद कुमार की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली, तो परिवार सहित पूरा गांव में मातम छा गया। परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

नायक के पद पर था कार्यरत

विनोद कुमार सेना में नायक के पद पर कार्यरत थे और दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही बुधवार देर रात को विनोद कुमार के सीने में अचानक दर्द होने लगा। जिससे उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। आज अल सुबह उनके घर में विनोद की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों द्वारा दी गई। 

10 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

बड़ी बात यह है कि विनोद कुमार अभी हाल ही में 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद जब वह ड्यूटी पर पहुंचे तो यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार करीब 9 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी मौत से उनका पूरा परिवार सदमें में है। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि 10 दिन पहले घर आया बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad