Himachal Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में इस साल के अंत तक होंगी 10 हजार नई भर्तियां
Type Here to Get Search Results !

Himachal Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में इस साल के अंत तक होंगी 10 हजार नई भर्तियां

Views

Himachal Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में इस साल के अंत तक होंगी 10 हजार नई भर्तियां


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक 10 हजार नई भर्तियां होंगी। जिन पुरानी भर्तियों में पेपर लीक या भ्रष्टाचार नहीं हुआ होगा, उनका परिणाम तीन माह के भीतर निकालेंगे। प्रदेश में गठित होने वाला नया भर्ती आयोग कंप्यूटर आधारित टेस्ट लेगा। इसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम होगा। प्रश्नपत्र भी अलग-अलग तैयार किए जाएंगे। परीक्षा होने के एक हफ्ते में भर्ती परिणाम जारी किए जाएंगे। वरिष्ठ आईएएस अफसर को आयोग का मुख्य प्रशासक और एचएएस अफसर को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि सरकार विदेशों में रोजगार दिलाने की प्रणाली बना रही है। हिमाचल के लोगों को रोजगार देना हमारा दायित्व है।

वहीं, सदन में कर्मचारी चयन आयोग में भ्रष्टाचार का मामला गूंजा। सीएम ने कहा कि भाजपा की छत्रछाया में हिमाचल में अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बना। पुलिस भर्ती में भी गड़बड़झाला हुआ। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री और सरकार आंखे मूंदकर बैठे रहे और पेपर बिकते गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा जब नौकरियों की आस में तैयारियां कर रहे थे। तब भर्ती आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। पेपर बेचे जा रहे थे। कांग्रेस सरकार बनने पर हमारे पास पेपर बिकने की शिकायतें आईं और जांच के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग भंग किया। पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया, सिर्फ भ्रष्टाचार करवाया। आयोग में बीते पांच साल गोरखधंधा चलता रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व आईएएस दीपक सानन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नया राज्य चयन आयोग गठित करने का निर्णय लिया है। कहा कि आंदोलनरत युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। 

नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा
उधर, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर पेपर लीक की शिकायत हमारी सरकार के समय आई होती तो हम और भी सख्त कदम उठाते। कांग्रेस सरकार को बने नौ माह हो गए हैं लेकिन अभी तक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी नहीं हो रहे हैं। ईमानदारी से परीक्षा देने वाले युवा परिणाम के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक होते ही हमारी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों को बिहार, हरियाणा और दिल्ली से गिरफ्तार किया। युवाओं के हितों को देखते हुए तय समय पर परीक्षा करवाई गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों पर आई है। गारंटी थी कि पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी लेकिन नौ माह से एक भी भर्ती नहीं की है।



".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad