शिमला में भाजपा का धरना प्रदर्शन, घुमारवीं से जाएंगे 500 वर्कर
-पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग बोले, कांग्रेस की जन विरोणी नीतियों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला
घुमारवीं।
कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शिमला में भाजपा के 25 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में घुमारवीं से 500 वर्कर जाएंगे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता झूठी गारंटियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। यह जानकारी पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि घुमारवीं भाजपा मंडल ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिमला में होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में घुमारवीं विधानासभा क्षेत्र के हर बूथ से कार्यकर्ता जाएंगे।
गर्ग ने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि 10 माह में 10 गांरटियां तो दूर, प्रदेश की सतासीन कांग्रेस सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर सकी है। कांग्रेस ने जनता के साथ वादा खिलाफी की है। कांग्रेस सरकार अब तक किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं कर पाई हैं । जिससे लोगों में भारी रोष है। ..
..
गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले महिलाओं को हर माह 1500 -1500 रूपये देने, किसानों से दस रूपये गोबर व दूध खरीदने का वादा किया था । लेकिन सुक्खु सरकार न तो महिलाओं को 1500 रूपये दे पाई है और न ही किसानों से गोबर खरीद पाई है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक हज़ार से अधिक संस्थान डिनोटीफाई किये। प्रदेश सरकार ने डीजल को महंगा किया। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करने वाली कांग्रेस की सरकार में बिजली महंगी हुई है। युवाओं, महिलाओं व किसानों को ठगा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह करती है। जिसके चलते भाजपा ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 25 सितंबर को शिमला में धरना प्रदर्शन रखा है। जिसमें भाग लेने के लिए घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे।